Chhattisgarh News: कांग्रेस का मैराथन चुनाव अभियान शुरू, 2 सितंबर को राहुल गांधी आ सकते हैं छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य में राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं। हाल में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आए थे। लेकिन अब एक फिर से खड़गे  26 अगस्त छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में आने वाले है।

कांग्रेस पर्यवेक्षकों के साथ करेंगे बैठक

राजनांदगांव में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा होगी। साथ ही यह भी  कहा जा रहा है कि 19 अगस्त को केसी वेणुगोपाल छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इस दौरान वह कांग्रेस पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे।

बता दें कि खड़गे का 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार छत्‍तीसगढ़ दौरा है। कहा जा रहा है कि 2 सितंबर को राहुल गांधी भी आ सकते हैं। कांकेर में राहुल गांधी की आमसभा होगी।

Leave a Comment