पूरी गरिमा के साथ चक्रधर समारोह का होगा तीन दिवसीय आयोजन

रायगढ़।चक्रधर समारोह के आयोजन पर चर्चा के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज बैठक आयोजित की गई। विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, विजय अग्रवाल, देवेन्द्र बहादुर सिंह, उर्वशी देवी सहित शहर के गणमान्य नागरिक और अधिकारी शामिल हुए।


बैठक की शुरुआत में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि विधानसभा सदस्य व कैबिनेट मंत्री रहे स्व. भानूप्रताप सिंह के विगत 14 जून को निधन हो गया था। उनके परिवार के सदस्यों द्वारा शासन को समारोह स्थगन को लेकर पत्र लिखा गया था। जिसको देखते हुए यह बैठक पहले आयोजित नहीं की जा सकी थी। आज कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में समिति की बैठक की जा रही है। बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों ने आयोजन की अवधि और कार्यक्रम स्थल को लेकर अपने विचार रखे। जिसके पश्चात आयोजन समिति द्वारा सर्वसम्मति से इस वर्ष चक्रधर समारोह का पूरी गरिमा के साथ त्रि-दिवसीय आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम में करने का निर्णय लिया गया। चक्रधर समारोह का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव (भाप्रसे) नोडल अधिकारी होंगे। वहीं नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी सहायक नोडल होंगे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

बैठक में जगदीश मेहर, नटवर सिंघानिया, राजेश पटनायक, दिनेश जायसवाल, प्रताप खोडियार, देवेश शर्मा, अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, एडिशनल एसपी शसंजय महादेवा, नगर निगम आयुक्त शसुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय सहित समिति से जुड़े अन्य सदस्य व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment