Search
Close this search box.

डिप्टी सीएम के शपथ पर मोहम्मद अकबर ने उठाये सवाल, कहा, संविधान में उप मुख्यमंत्री का प्रावधान नहीं, उनके कार्य औचित्यहीन!

mohammad-akbar-raised-questions-on-the-oath-of-deputy-cm

रायपुर । पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम के शपथ पर सवाल उठाये हैं। पूर्व विधि मंत्री अकबर मंत्री ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक नहीं है, लिहाजा उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेना और उप मुख्यमंत्री के तौर पर किये गये काम भी औचित्यहीन है।

मोहम्मद अकबर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, जबकि संविधान में इस पद का प्रावधान ही नहीं है। उन्होंने टीएस सिंहदेव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली थी। क्योंकि संविधान में इसका उल्लेख ही नहीं है।

संविधान में मिनिस्टर आफ स्टेट यानि मंत्री पद का जरूर जिक्र है, लेकिन उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है। उन्होने मीडिया को नियम निर्देशिका की कापी भी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा है कि संविधान में उप मुख्यमंत्री का पद नहीं है इसलिए डिप्टी सीएम के पद व गोपनीयता की शपथ का कोई औचित्य नहीं है।

ऐसी शपथ विधि की दृष्टि में शून्य है। संविधान की तृतीय अनुसूची में पद व गोपनीयता की शपथ का स्पष्ट प्रारूप है। चूंकि अरुण साव तथा विजय शर्मा ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है इसलिए उप मुख्यमंत्री के रूप में इनके द्वारा किया गए कार्य औचित्यहीन है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चुनावों से पहले कई जिले के कलेक्टर,एस पी और उच्च अधिकारी का बदला पदभार

छत्तीसगढ़ के पाटन मे cm भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है उन्ही के भतीजे विजय बघेल

PM मोदी ने नवरात्रि पर देश को दी पहली रैपिड रेल की सौगात, जानिए ‘नमो भारत’ की खासियत

घर पर अवैध बिक्री के लिए शराब रखे होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की रेड


रायगढ़ और छत्तीसगढ़ से जुड़ी अपने आस पास कि खबरों के लिए संपर्क करें 07762 796180 देश दुनिया कि खबरों के लिए बने रहे इंडिया कि आवाज  के साथ,जो आपको जोड़े खबरों से सबसे पहले और सबसे तेज।

हमरे यूट्यूब चैनल इंडिया की आवाज रायगढ़ को लाइक और सब्सक्राइब करे फेसबुक पेज को फॉलो करें अपडेट पाए सबसे पहले।

यूट्यूब और वेब पोर्टल मे विज्ञापन के लिए संपर्क करे निर्मल राठौर (07762 796180) आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

ये भी पढ़ें...

अपना शहर चुनें